मात्र 17 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से कोलकाता, सपने को साकार करेगा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 15, 2023, 02:07 PM IST

Varanasi Kolkata Greenfield Expressway : सब कुछ अगर तय कार्यक्रम के हिसाब से अगर चलता रहा तो अगले कुछ वर्षों में दिल्ली से शाम को कार से निकलने वाला व्यक्ति अगले दिन लंच के समय कोलकाता पहुंच जाएगा। यह यात्रा प्रस्तावित वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से संभव हो सकेगी। इस एक्सप्रेसवे से आप दिल्ली से कोलकाता मात्र 17 घंटे में पहुंच जाएंगे।

Varanasi Kolkata Greenfield Expressway : एक्सप्रेसवे के निर्माण ने देश में दूरियों को घटा दिया है। इसके जरिए कम समय में ज्यादा से ज्यादा दूरी तय की जाने लगी है। एक्सप्रेसवे के बढ़ते संजाल ने सड़क मार्ग से यात्रा की सहूलियतों को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में देश में एक बड़े एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू होने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे सड़क मार्ग से दिल्ली से कोलकाता जाने में लगने वाले समय में करीब 7 घंटे की बचत करेगा।

Varanasi Kolkata greenfield expressway

2026 तक एक्सप्रेसवे का काम पूरा कर लिया जाएगा।

शाम को दिल्ली से निकले तो दोपहर में पहुंच जाएंगे कोलकाता

सब कुछ अगर तय कार्यक्रम के हिसाब से अगर चलता रहा तो अगले कुछ वर्षों में दिल्ली से शाम को कार से निकलने वाला व्यक्ति अगले दिन लंच के समय कोलकाता पहुंच जाएगा। यह यात्रा प्रस्तावित वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से संभव हो सकेगी। इस एक्सप्रेसवे से आप दिल्ली से कोलकाता मात्र 17 घंटे में पहुंच जाएंगे। अभी इस दूरी को तय करने में ज्यादा समय लगते हैं। बता दें कि एक्सप्रेसवे के निर्माण हो जाने से वाराणसी-दिल्ली की यात्रा में पहले के मुकाबले कम समय लगता है।

End of Feed