Jantar Mantar अब धरना स्थल नहीं, रामलीला मैदान से बुराड़ी तक, कहां कितनी जगह, कितना लगेगा पैसा?

जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद दिल्ली में प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, CBD ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड निर्धारित विकल्प हैं। जानिए इनकी क्षमता, रामलीला मैदान की बुकिंग, जंतर-मंतर की स्थिति और इंडिया गेट पर पाबंदियों की वजह।

दिल्ली पुलिस ने Jantar Mantar को प्रदर्शन स्थलों की लिस्ट से हटा लिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, सीबीडी मैदान और बुराड़ी ग्राउंड जाने को कहा है। हालांकि, जंतर-मंतर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और इस पर कोई भी फैसला अब सुप्रीम कोर्ट से ही आएगा। दिल्ली देश की राजधानी है और देशभर के मुद्दों को लेकर यहां अक्सर धरने-प्रदर्शन होते रहते हैं। जंतर-मंतर में दशकों से लोग और संगठन अपनी-अपनी मांगों के साथ आते और नारा बुलंद करते हैं। चलिए समझते हैं जंतर-मंतर और अन्य प्रदर्शन स्थलों में क्या फर्क है? क्यों जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के फैसले के बाद लोगों में रोष है?

CJP Protest jantar mantar.

जंतर मंतर अब प्रदर्शन स्थल नहीं, अन्य विकल्प कितने सही

दिल्ली में किसी बड़े विरोध प्रदर्शन, धरने या जनसभा के आयोजन के लिए जगह चुनना सिर्फ भीड़ जुटाने का मामला नहीं है। आयोजन स्थल का किराया, वहां की क्षमता, पुलिस की अनुमति, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े नियम भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि रामलीला मैदान, जंतर-मंतर, शाहदरा के CBD ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड जैसे स्थानों की चर्चा होती है।

End of Feed