जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शनों में भारी भीड़ जुटने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने खुफिया तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य के आंदोलनों से पहले सटीक इनपुट मिल सकें।

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) और छात्रों के बड़े प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) अलर्ट मोड पर आ गई है। इन प्रदर्शनों में भारी भीड़ जुटने को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त ने खुफिया व्यवस्था को और अधिक मजबूत व चुस्त-दुरुस्त करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी बड़े प्रदर्शन से पहले पूरी जानकारी और सटीक इनपुट मौजूद हों, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम किए जा सकें।

CJP lathicharge pti

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस उन्हें रोकती हुई (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed