‘फ्री कश्मीर’ वाले पोस्टर और अलग-अलग शहरों में रेकी...; गारमेंट फैक्ट्री में मजदूर बनकर देश को दहलाना चाहते थे आतंकी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं। जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों से जुड़े आतंकी षड्यंत्र की योजना बनाने में शामिल थे।

दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट के बाद आतंकियों द्वारा फिर उसी तरह की साजिश रचने के एक मामले का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भंडा फोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनकी तस्वीरें भी जारी की हैं। ये संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के समर्थन वाली सामग्री और संदेश प्रसारित कर रहे थे। वे भारत के खिलाफ गतिविधियों में भी संलिप्त थे।

दिल्ली पुलिस द्वारा आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध।

दिल्ली पुलिस द्वारा आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध। (फोटो- एक्स)

दिल्ली पुलिस ने जिन 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। इनको तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों उथुकुली, पल्लादम और तिरुमुरुगनपुंडी से पकड़ा गया है। इसके अलावा बंगाल से भी गिरफ्तारी शामिल है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, ये सभी अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट सेक्टर में काम कर रहे थे और किसी बड़ी साजिश की योजना बना रहे थे। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

End of Feed