केजरीवाल के स्टालिन भी 'अच्छे दोस्त'! केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आठ दलों को कर चुके लामबंद, समझें- पूरा प्लान

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 1, 2023, 11:48 PM IST

Delhi Ordinance Row: आप के राष्ट्रीय संयोजक एक जून, 2023 की देर शाम झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे, जहां वह दो जून को वहां के सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से भेंट करेंगे। दिल्ली सीएम के साथ इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हैं।

Delhi Ordinance Row Latest Update in Hindi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एमके स्टालिन भी अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अच्छे दोस्त बन गए हैं। ऐसा तब हुआ है, जब आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल विपक्षी दलों को केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ एकजुट करने में लगे नजर आए। गुरुवार (एक जून, 2023) को दिल्ली सीएम इसी सिलसिले में चेन्नई (तमिलनाडु) पहुंचे जहां, उन्होंने स्टालिन से भेंट की। स्टालिन ने केजरीवाल को इस दौरान अपना ‘‘अच्छा दोस्त’’ करार दिया और कहा कि अध्यादेश का विरोध करने के मसले पर उनके बीच हुई चर्चा उपयोगी रही।

delhi ordinance row

केंद्र के अध्यादेश के मामले को लेकर केजरीवाल कई नेताओं से मिल चुके हैं। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

स्टालिन ने केंद्र पर गैर-भाजपा शासित राज्यों में संकट पैदा करने का आरोप लगाया। कहा कि डीएमके राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के लिए लाए गए केंद्रीय अध्यादेश का कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने इसके साथ ही दावा किया कि केंद्र विधिवत निर्वाचित सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम करने से रोक रही है।

End of Feed