दिल्ली NIA कोर्ट का ISIS पर बड़ा एक्शन, 4 ऑपरेटिव को सजा; उमर, निसार समेत तीन को 6-6 साल की कैद

NIA के मुताबिक आरोपी ISIS की विचारधारा फैलाने, युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और संगठन में भर्ती के लिए प्रेरित करने की साजिश में शामिल थे।

दिल्ली की NIA स्पेशल कोर्ट ने ISIS के 4 ऑपरेटिव को सजा सुनाई। उमर निसार उर्फ कासिम खुरासानी, रमीज अहमद लोन और तनवीर अहमद भट को 6-6 साल की सश्रम कैद दी गई। वहीं अफशान परवेज जराबी को 5 साल की सश्रम कैद सुनाई गई है। चारों पर 36 हजार, 31 हजार, 23 हजार और 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

COURT

प्रतीकात्मक फोटो

कोर्ट ने सभी सजाओं को एक साथ चलाने का आदेश दिया है। बता दें कि चारों आरोपियों को कोर्ट ने 17 सितंबर को दोषी ठहराया था। मामला ISIS की भारत-केंद्रित ऑनलाइन प्रोपेगेंडा मैगजीन ‘Sawt-al-Hind’ (Voice of Hind) से जुड़ा है।

End of Feed