दिल्ली से लेकर मुंबई और सूरत तक भारी बारिश से हाहाकार, पुणे में बिल्डिंग ढही, जानें देशभर का हाल

दिल्ली-एनसीआर में कल रात से ही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए और यातायात धीमा हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गरज और अधिक बारिश की चेतावनी देते हुए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया।

Heavy Rain Creates Havoc: मॉनसून के आगमन के साथ ही दिल्ली से लेकर मुंबई तक जमकर बारिश हो रही है। इसके साथ ही भारी बारिश ने ट्रैफिक बाधित करने के साथ ही भारी नुकसान भी पहुंचाया है। बुधवार को देश के बड़े हिस्से में भारी मानसूनी बारिश ने कहर बरपाया, जिससे अचानक बाढ़ आ गई और रेल एवं सड़क यातायात व्यापक रूप से बाधित हो गया। महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में कचरे का ढेर गिरने से 11 लोग दब गए जिनमें से 9 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली और मुंबई के कई इलाके जलभराव की चपेट में हैं।

Rain in delhi mumbai

दिल्ली से लेकर मुंबई और सूरत तक, बारिश से हाहाकार

दिल्ली-एनसीआर में कल रात से ही बारिश का सिलसिला

दिल्ली-एनसीआर में कल रात से ही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए और यातायात धीमा हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गरज और अधिक बारिश की चेतावनी देते हुए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया। बुधवार दोपहर से ही राजधानी के कई इलाकों में जारी लगातार बारिश का सिलसिला गुरुवार की सुबह तक जारी है। इस बारिश के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसका मतलब है कि आज भी पूरे दिन रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे एक दिक्कत यह भी हुई है कि कई इलाके डूब से गए हैं।

End of Feed