आज की ताजा खबर 9 जुलाई 2026 LIVE: विपक्ष सनातन परंपरा का अपमान करता है, भाजपा भारत की विरासत को बचा रही : योगी आदित्यनाथ
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 9 जुलाई), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [पीएम मोदी] [डोनाल्ड ट्रंप] [ईरान-अमेरिका युद्ध] [ईरान युद्ध] [दिल्ली बारिश] [मुंबई बारिश] [मौसम का अपडेट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल जहाजों पर हुए हालिया हमलों के जवाब में की गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि "अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेना ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त (नए) हमले शुरू कर दिए हैं। इसका मकसद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को खत्म करना है।" वहीं, पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका की ओर से ईरान पर नए सिरे से किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद ईरान ने भी बड़ा पलटवार किया है। ईरान की ओर से दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों के बाद खाड़ी देश बहरीन और कतर में तड़के मिसाइल अलर्ट के सायरन गूंजने लगे। उधर, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के तीन प्रमुख जिलों, हिंगोली, परभणी और नांदेड़ में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इलाके में दहशत का आलम यह था कि एक ही रात में लगातार चार बार धरती कांप उठी। वहीं, पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से बेहाल दिल्ली-NCR के लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। बुधवार दोपहर से ही राजधानी के कई इलाकों में जारी लगातार बारिश का सिलसिला गुरुवार की सुबह तक जारी रहा। इस बारिश के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। लगातार हुई इस तेज बारिश के कारण दिल्ली के कई निचले इलाकों में मामूली जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। उधर, महाराष्ट्र के पुणे जिले के मोशी इलाके में इमारत ढहने के बाद राहत और बचाव अभियान रातभर जारी रहा। गुरुवार सुबह 6:30 बजे तक मलबे से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर 9 जुलाई 2026 LIVE: विपक्ष सनातन परंपरा का अपमान करता है, भाजपा भारत की विरासत को बचा रही : योगी आदित्यनाथ
श्रीनगर के जकुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग
आगरा में 100 ठिकानों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़; 60 लोग हिरासत में
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आदित्य ने कहा कि विभिन्न राज्यों से प्राप्त साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 178 शिकायतों के बाद यह अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि शहर के 13 पुलिस थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई और 60 लोगों को हिरासत में लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि नेटवर्क ने कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी और एटीएम कार्ड स्वैपिंग के माध्यम से पीड़ितों से लगभग 50 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और विस्तृत जांच जारी है।
टीएमसी को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय बीजेपी में होंगे शामिल
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार भी बना सकती है। वहीं, टीएमसी की नेता सुष्मिता देव भी बीजेपी कार्यालय पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा प्रकाश चीक बराइक के भी जल्द बीजेपी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी शामिल होने की प्रक्रिया आज ही पूरी होगी।
मध्य प्रदेश के इंदौर में टायर फटने के बाद बस में लगी आग, 30 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पुलिस के अनुसार, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। क्षिप्रा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया कि टायर फटने के बाद बस में आग लग गई, लेकिन शुरुआत में आग तेजी से नहीं फैली। इसी दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
आंध्र प्रदेश के कडपा में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत
बहरीन में हमले की चेतावनी देने वाले सायरन तीसरी बार बजे
विपक्ष सनातन परंपरा का अपमान करता है, भाजपा भारत की विरासत को बचा रही : योगी आदित्यनाथ
उन्होंने सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने हिंदू परंपराओं और सनातन धर्म को अपमानित करना एवं उसे कोसना ही अपना एकमात्र ध्येय बना लिया है तथा वे नहीं चाहते कि भारत एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बने। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर अच्छा नहीं लगता, उन्हें काशी में काशी विश्वनाथ धाम अच्छा नहीं लगता, उन्हें मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का भव्य धाम, चित्रकूट धाम के सौंदर्यीकरण के लिए किए जाने वाले प्रयास भी अच्छे नहीं लगते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरासत के संरक्षण और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिये जन प्रतिनिधियों द्वारा जो धन प्रदान किया जाता था उसे सपा के शासनकाल में कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने के लिये खर्च किया था।
