शराब घोटाले में जिस विजय नायर को CBI ने किया गिरफ्तार, वो निकला काफी 'शातिर'; CBI का दावा- पहले ही फोन को कर चुका था फॉर्मेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:33 PM IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े विजय नायर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। जिसे बुधवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उसके शातिरपने का पता चला है। इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शराब घोटाले में एक और आरोपी को ईडी ने किया है गिरफ्तार
  • मनीष सिसोदिया के करीबी समीर महेंद्रू को ईडी ने किया है गिरफ्तार
  • नई शराब नीति को लेकर सवालों को घेरे में है केजरीवाल सरकार

नई शराब नीति के तहत हुए घोटाले में जिस विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, वो काफी शातिर बताया जा रहा है। सीबीआई का दावा है कि उसने गिरफ्तारी से पहले अपने फोन को फॉर्मेट कर दिया था।

vijay nayar cbi

विजय नायर को सीबीआई ने अदालत में किया पेश

विजय नायर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद बुधवार को उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने कहा- "विजय नायर ने फोन को फॉर्मेट किया था। वह बात करने के लिए एक खास ऐप का उपयोग कर रहा था जो अत्याधिक एन्क्रिप्टेड है; जिसके कारण डेटा प्राप्त करना मुश्किल है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि वह पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहा था।"

End of Feed