देश

ओल्ड राजिंदर नगर में आक्रोशित छात्रों से मिले LG वीके सक्सेना, हादसे वाली जगह भी गए

Old Rajinder Nagar: दिल्ली के उप राज्यपाल सोमवार को ओल्ड राजिंदर नगर के आईएएस कोचिंग सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर छात्रों से मुलाकात की और उनकी बातें सुनीं।

Image

ओल्ड राजिंदर नगर में छात्रों से मुलाकात करते एलजी वीके सक्सेना।

Old Rajinder Nagar: दिल्ली के उप राज्यपाल सोमवार को ओल्ड राजिंदर नगर के आईएएस कोचिंग सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर छात्रों से मुलाकात की और उनकी बातें सुनीं। एलजी हादसे वाली जगह पर भी पहुंचे और उसका जायजा लिया। गत शनिवार को राउ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से दो छात्राओं एवं एक छात्र की मौत हो गई। इस घटना से यहां तैयारी करने वाले छात्र काफी गुस्से में हैं। वे घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

अखिलेश ने पूछा-बुलडोजर चलेगा या नहीं

इस घटना पर राजनीति भी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह मामला संसद में भी उठा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि यह घटना बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा, 'घटना दर्दनाक है। योजना और एनओसी देनी की जिम्मेदारी सभी अधिकारियों की है तो जिम्मेदार कौन है? और उनके खिलाफ कार्रवाई क्या हो रही है? यह अवैध बिल्डिंग का सिर्फ एक मामला नहीं है, हम यूपी में देख रहे हैं कि अवैध इमारतों पर बुलडोजर चल रहा है, क्या ये सरकार यहां बुलडोजर चलाएगी या नहीं?'

दिल्ली सरकार पर बरसीं बांसुरी

लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य बांसुरी स्वराज ने कोचिंग संस्थान के जलमग्न तलघर में डूबने से छात्रों की मौत के मामले में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में नाले का पानी भर जाने से तीन छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण इन बच्चों ने जान गंवा दी। एक दशक से आम आदमी पार्टी दिल्ली में सत्ता में है लेकिन दिल्लीवासियों के लिए कोई काम नहीं कर रही।’

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 छात्रों की मौत

स्वराज ने कहा कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड भी दिल्ली सरकार के नियंत्रण में हैं लेकिन राजधानी में नालों की सफाई नहीं हुई है।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मामले की जांच के लिए एक समिति बनाने का अनुरोध किया। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में मारे गए छात्रों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल में एर्नाकुलम के नवीन दलविन के रूप में की गई है।

परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए-थरूर

कांग्रेस सदस्य शशि थरूर ने कहा कि इन छात्रों के परिवारों को मुआवजा देना अपेक्षित है, लेकिन केवल आर्थिक मदद से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने भी निर्माण के बुनियादी नियमों, अग्नि सुरक्षा मानकों आदि के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए सरकार से मांग की कि व्यापक जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं घटें। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि इस घटना में मृत छात्रा तान्या बिहार की रहने वाली थी। उन्होंने सरकार पर देश में कोचिंग संस्थानों के लिए मानक तय नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने भी घटना की जांच की मांग की।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस