शरजील इमाम को कोर्ट से बड़ी राहत, चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत

शरजील इमाम को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी है, बता दें कि चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए उसे अदालत से राहत मिली है।

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने इमाम को 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। शरजील इमाम पर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हुए धरना और प्रदर्शनों की आड़ में फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों की साजिश रचने का आरोप है।

Sharjeel Imam Bail

शरजील इमाम को कोर्ट से बड़ी राहत (फाइल फोटो)

दिल्ली में हुए दंगे से जुड़े मामले शरजील इमाम जेल में बंद है। इस मामले में उसे अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया गया। उस पर आतंकवादी निरोधी कानून यूएपीए की धाराओं में केस दर्ज है। कोर्ट ने यह फैसला शरजील इमाम की नियमित जमानत याचिका पर 30 सितंबर को होने वाली सुनवाई से कुछ दिन पहले ही दिया है।

End of Feed