चाकूबाज की थाने में एंट्री, 9 पुलिसकर्मियों पर हमला और 8 राउंड फायरिंग... जामा मस्जिद केस में कब-कब क्या हुआ, पढ़ें पूरी टाइमलाइन

Jama Masjid Stabbing Case: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद फरार हुए आरोपी नबील ने चितली कबर इलाके में गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान भी पुलिस टीम पर हमला किया। दोनों घटनाओं में कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 8 राउंड फायरिंग की, जिसमें 6 गोलियां उसके पैरों में लगीं। पढ़ें पूरी टाइमलाइन।

Jama Masjid Stabbing Case: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह थाने से फरार हो गया और चितली कबर इलाके में गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान भी पुलिस टीम पर हमला किया। दोनों घटनाओं में कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए 8 राउंड फायरिंग की, जिसमें 6 गोलियां उसके पैरों में लगीं। आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

delhi stabbing case

पढ़ें जामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी की घटना की सारी जानकारियां। AI IMAGE

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान करीब 30 वर्षीय नबील के रूप में हुई है। वह जामा मस्जिद के काला महल इलाके का रहने वाला है। आइए जानते हैं कि सोमवार को दोपहर से शाम तक पूरा घटनाक्रम कैसे आगे बढ़ा।

End of Feed