Free Bus Service: दिल्ली में महिलाओं के अलावा इन लोगों को भी मिलेगी फ्री बस यात्रा; रेखा गुप्ता ने दे दी बड़ी सौगात

दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को मंजूरी दी है। यह व्यवस्था महिलाओं की फ्री बस यात्रा योजना की तरह ही लागू होगी।

दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक अहम फैसला लेते हुए राजधानी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सार्वजनिक परिवहन में राहत देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

दिल्ली में ट्रांसजेंडरों को मिली सौगात।

दिल्ली में ट्रांसजेंडरों को मिली सौगात।

सरकार के फैसले के मुताबिक अब दिल्ली में रहने वाले पात्र ट्रांसजेंडर व्यक्ति दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और परिवहन विभाग द्वारा संचालित क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। यह सुविधा उसी व्यवस्था के तहत लागू होगी, जिस तरह वर्तमान में महिलाओं को दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

End of Feed