Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, ED की कार्रवाई को दी है चुनौती

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। यही वजह है कि उन्होंने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिस पर आज यानी 15 अप्रैल को शीर्ष कोर्ट सुनवाई करेगा।

Delhi Excise Policy Case: सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर आज यानी 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर सुनवाई के लिए जारी मुकदमों की सूची में अरविंद केजरीवाल की याचिका भी शामिल है। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था जिसमें ईडी द्वारा गिरफ्तारी और उसके बाद उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी रिमांड के खिलाफ उनकी याचिका खारिज कर दिया गया था।

CM Arvind Kejriwal Arrest

सुप्रीम कोर्ट आज सीएम केजरीवाल की याचिका पर करेगा सुनवाई

End of Feed