कैसे साफ होगी यमुना? सीवरेज ट्रीटमेंट-सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर कैसे होगा मजबूत; Times Now Summit 2026 पर CM रेखा ने बताया रोडमैप

टाइम्स नाउ समिट 2026 (Times Now Summit 2026) पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब तक दिल्ली की सीवेज ट्रीटमेंट की कैपेसिटी 1500 नहीं हो जाती तब तक मैं यह कहूंगी कि यमुना साफ दिखाई नहीं दे सकती। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने 400 कि.मी. सड़कों को पूरा किया और इस साल 750 कि.मी. की सड़कें दिल्ली को बेहतर दिशा में वॉल टू वॉल आर कारपेटिंग के साथ मिलेगी।

Times Now Summit 2026 : टाइम्स नाउ समिट 2026 पर टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल के भीतर कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सरकार दिल्ली की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में भी हमने इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपेंडिचर पे 33% किया है। इससे राजधानी को बेहतर सड़कें, बेस्ट ड्रेनेज सिस्टम और वाटर लॉगिंग जैसी गंभीर समस्याओं से मुक्त करने की कवायत है। दिल्ली की जनता को जो मिलना चाहिए, उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। आइये जानते हैं और उन्होंने क्या कहा?

Times Now Summit 2026 Delhi CM Rekha Gupta.

टाइम्स नाउ समिट 2026 पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

विपक्ष के व्यवहार की कड़ी आलोचना

विपक्ष के व्यवहार की कड़ी आलोचना की है और दिल्ली की छात्राओं के लिए साइकिल योजना के महत्व को स्पष्ट किया है।उन्होंने कहा विपक्षी नेता लड़कियों को साइकिल देने जैसी अच्छी योजना का मजाक उड़ा रहे हैं और उस पर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन यह योजना दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के लिए बनाई गई है।

End of Feed