Kejriwal meets Mamata: अध्यादेश विवाद पर केजरीवाल को मिला ममता बनर्जी का साथ, बोलीं TMC चीफ- हम करेंगे विरोध

Kejriwal meets Mamata: ​मीटिंग के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जहां बीजेपी की सरकार नहीं होती है, वहां राज्यपाल के जरिए शासन चलाया जाता है। दिल्ली सरकार को भी केंद्र सरकार काम नहीं करने दे रही है, ऐसे में इस अहंकारी सरकार को हटाना जरूरी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रांसफर पोस्टिंग मामले पर केंद्र ने लाया है अध्यादेश
  • इसी अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल जुटा रहे समर्थन
  • ममता से मुलाकात कर केंद्र के खिलाफ बनाए रणनीति

Kejriwal meets Mamata: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले पर लाए गए केंद्र के अध्यादेश खिलाफ राज्यसभा में ममता बनर्जी की सपोर्ट के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे। केजरीनाव ने ममता बनर्जी से मुलाकात कर उनसे इस मामले पर समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्डा और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी भी रहीं।

End of Feed