Sanjay Singh Released From Jail: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) के दिग्गज नेता संजय सिंह करीब छह महीने बाद जेल से बाहर आ चुके हैं। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह संघर्ष का समय है। जेल में बंद हमारे नेता भी जल्द बाहर आएंगे।
तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए संजय सिंह।
तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए सांसद संजय सिंह
संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आए, देखें तस्वीरें
'जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे'
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल से बाहर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।
संजय सिंह ने जेल से बाहर आते ही कहा कि 'जश्न मनाने का वक्त नहीं आया है, ये संघर्ष का वक्त है। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया को सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे छूटेंगे।' इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुधवार को आईएलबीएस (यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान) अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े धन शोधन मामले में संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी थी।
इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि अगर सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। जिसके बाद अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा था, ‘सिंह को यकृत से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 24 घंटे तक अस्पताल में रहे।’ जेल के एक अधिकारी ने कहा था, ‘संजय सिंह नियमित जांच के लिए आईएलबीएस गए थे, लेकिन उन्हें भर्ती कर लिया गया। जब उन्हें उनकी जमानत की खबर मिली, उस समय वह अस्पताल में थे।’
