राजनाथ सिंह ने की CDS चौहान सहित सैन्य अफसरों के साथ बैठक, मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा

बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए।

Rajnath Singh Review Meeting: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को पाकिस्तान के साथ सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और संबंधित मुद्दों की समीक्षा की गई।

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने की सीडीएस के साथ बैठक

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर

पहलगाम हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को दहला दिया था जिसके बाद उसकी गुहार पर दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ। भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक सीमा पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद शनिवार को जमीन, हवा और समुद्र में किसी भी तरह के संघर्ष को तुरंत खत्म करने पर सहमति जताई थी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसकी औपचारिक घोषणा की थी।

End of Feed