'भारत के उन्नत हथियारों पर अपने रक्षा उपकरणों की मुफ्त में टेस्टिंग कर रहा चीन', रक्षा विशेषज्ञ जीडी बख्शी ने दी प्रतिक्रिया

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय प्रतिष्ठानों के बारे में चीन द्वारा पाकिस्तान को लाइव डाटा शेयर किए जाने का खुलासा होने के बाद रक्षा विशेषज्ञ एवं मेजर जनरल (रिटायर्ड) जीडी बख्शी ने बयान दिया है। रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि चीन एवं क्षेत्रीय को खतरों को देखते हुए भारत को अपनी रक्षा तैयारी बढ़ानी होगी

Defence expert GD Bakshi: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय प्रतिष्ठानों के बारे में चीन द्वारा पाकिस्तान को लाइव डाटा शेयर किए जाने का खुलासा होने के बाद रक्षा विशेषज्ञ एवं मेजर जनरल (रिटायर्ड) जीडी बख्शी ने बयान दिया है। रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि चीन एवं क्षेत्रीय को खतरों को देखते हुए भारत को अपनी रक्षा तैयारी बढ़ानी होगी उन्होंने कहा कि 'हमारे आधुनिक एवं उन्नत हथियारों के खिलाफ चीन अपने हथियारों की मुफ्त में टेस्टिंग कर रहा है, हमें तैयार रहने की जरूरत है।'

gd bakshi

डिफेंस एक्सपर्ट एवं मेजर जनरल (रिटायर्ड) जीडी बख्शी।

सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी का यह बयान उप सेना प्रमुख के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय प्रतिष्ठानों पर चीन ने पाकिस्तान को लाइव डाटा शेयर किया जबकि तुर्किये ने पाकिस्तान को अपने ड्रोन दिए।

End of Feed