'गृह मंत्री अमित शाह के बयान तक जारी रहेगा विरोध', संसद में गतिरोध पर प्रियंका गांधी वाड्रा का ऐलान

विपक्ष और 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के सदन में जवाब की मांग कर रहे हैं।

Deadlock in Parliament: संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि जब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर अपना बयान नहीं देते, तब तक यह गतिरोध समाप्त नहीं होगा। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, मुझे लगता है कि जब तक गृह मंत्री संसद में बयान नहीं देते, तब तक यह गतिरोध जारी रहेगा।

Priyanka vadra

प्रियंका का सरकार पर निशाना

गतिरोध की मुख्य वजह और विपक्ष की मांग

विपक्ष और 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के सदन में जवाब की मांग कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अपने भविष्य के लिए सवाल पूछ रहे शांतिपूर्ण छात्रों पर गोलियां और लाठियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री की चुप रहने की नीति हिंसा को उनकी मंजूरी दर्शाती है।

End of Feed