हम शतरंज खेल रहे थे, पता नहीं था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी...ऑपरेशन सिंदूर पर आर्मी चीफ ने किए कई खुलासे

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 10, 2025, 09:51 AM IST

सेना प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा तीनों सेनाओं को दी गई राजनीतिक स्पष्टता ने मनोबल बढ़ाने में मदद की और हमारे कमांडर-इन-चीफ को जमीन पर मौजूद रहकर अपनी समझ के अनुसार काम करने में मदद की।

Operation Sindoor: थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत की योजना को लेकर कई खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हमले के अगले ही दिन सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी गई थी। 4 अगस्त को आईआईटी मद्रास में एक संबोधन के दौरान थल सेनाध्यक्ष (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के बाद रक्षा मंत्री की क्या प्रतिक्रिया था, और किस तरह ऑपरेशन की योजना बनी।

Army chief

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी (ANI)

आर्मी चीफ ने कहा, 23 अप्रैल को एक बैठक बुलाई गई थी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था, बस, बहुत हो गया। सेना प्रमुख ने कहा, तीनों प्रमुख इस बात पर बिल्कुल स्पष्ट थे कि कुछ तो करना ही होगा। खुली छूट दी गई थी, 'आप तय करें कि क्या करना है।' इस तरह का आत्मविश्वास, राजनीतिक दिशा और राजनीतिक स्पष्टता हमने पहली बार देखी।

End of Feed