दार्जिलिंग के तकदाह अस्पताल में भूस्खलन, मलबे में दबा केयरटेकर रेस्क्यू; 5 लोग बाल-बाल बचे

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में शुक्रवार तड़के तकदाह ग्रामीण अस्पताल परिसर में बड़ा भूस्खलन हुआ। मलबे में एक मरीज का केयरटेकर दब गया, जिसे रेस्क्यू कर मामूली चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद पांच अन्य लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद राहत-बचाव अभियान चलाया गया।

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। यह भूस्खलन तकदाह ग्रामीण अस्पताल (Takdah Rural Hospital) परिसर में हुआ। भूस्खलन के बाद एक मरीज की देखभाल कर रहा केयरटेकर मलबे में दब गया। राहत और बचाव टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, पांच लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए थे।

darjeling news

तकदाह ग्रामीण अस्पताल में भूस्खलन से मचा हड़कंप, मलबे में दबा केयरटेकर सुरक्षित निकाला गया।

हादसे में उसे मामूली चोटें आई हैं। इलाज के लिए उसे दार्जिलिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान अस्पताल के आसपास मौजूद पांच अन्य लोग भी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि सभी पांच लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

End of Feed