भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास दंतौर में NH-911 पर मिलिट्री रनवे, भारतीय सेना ने दिखाई एविएशन क्षमता

रेगिस्तानी इलाके में आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान एयरक्रू ने सटीक उड़ान नियंत्रण, निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप लैंडिंग और टेक-ऑफ तथा ग्राउंड क्रू के साथ बेहतर समन्वय का प्रदर्शन किया।

राजस्थान के सीमावर्ती रेगिस्तानी इलाके में मंगलवार को उस समय एक आम राष्ट्रीय राजमार्ग का नजारा पूरी तरह बदल गया, जब कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-911 (NH-911) ने सैन्य रनवे का रूप ले लिया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास दंतौर क्षेत्र में भारतीय सेना की एविएशन इकाइयों ने हाईवे लैंडिंग प्रैक्टिस के जरिए यह प्रदर्शित किया कि आवश्यकता पड़ने पर पारंपरिक एयरबेस, हवाई पट्टियों और निर्धारित हेलिपैड के अलावा वैकल्पिक सतहों से भी हेलीकॉप्टर संचालन की क्षमता को कैसे उपयोग में लाया जा सकता है।

indian army

फाइल फोटो

अभ्यास के दौरान भारतीय सेना के रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टरों ने निर्धारित हाईवे स्ट्रेच पर लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रक्रिया को अंजाम दिया। रेगिस्तानी इलाके में आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान एयरक्रू ने सटीक उड़ान नियंत्रण, निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप लैंडिंग और टेक-ऑफ तथा ग्राउंड क्रू के साथ बेहतर समन्वय का प्रदर्शन किया। हाईवे पर हेलीकॉप्टरों की आवाजाही ने यह दिखाया कि सैन्य विमानन अभियानों में वैकल्पिक संचालन क्षेत्रों की उपलब्धता और उनका सुरक्षित उपयोग कितना महत्वपूर्ण हो सकता है।

End of Feed