ट्रंप 25 बार कह चुके हैं सीजफायर की बात, पीएम ने एक बार भी नहीं दिया जवाब, दाल में कुछ तो काला है...राहुल का मोदी सरकार पर हमला

राहुल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया, वह 25 बार यह बात कह चुके हैं, कुछ तो गड़बड़ है।

Rahul Attacks PM Modi Over Trump Repeats Ceasefire Claim: संसद में लगातार हंगामे के बीच राहुल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को लेकर सरकार को घेरा। राहुल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया, वह 25 बार यह बात कह चुके हैं, कुछ तो गड़बड़ है। राहुल गांधी ने कहा कि हकीकत छुपाई नहीं जा सकती, पीएम ने एक भी बयान नहीं दिया है।

Rahul Gandhi

ट्रंप के दावे पर राहुल का पीएम मोदी पर वार (PTI)

राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार को घेरते हुए कहा, इन्होंने हमारी पूरी विदेश नीति को खत्म कर दिया है, एक तरफ कहते है ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है और दूसरी तरफ ऑपरेशन सिंदूर में 100% विक्ट्री की बात करते है। ट्रंप कहते हैं कि मैंने सीजफायर रोका है, वो कौन होते हैं सीजफायर रोकने वाले? ये चुप क्यों है? चर्चा तो होगी, पीएम आएंगे तो चर्चा होगी।

End of Feed