ममता बनर्जी के 'वकील की पोशाक' में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मांगा जवाब

ममता बनर्जी के कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील की पोशाक (गाउन और बैंड) पहनकर पेश होने और दलीलें देने के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से 2 दिनों के भीतर उनके एनरोलमेंट और प्रैक्टिस की स्थिति का पूरा रिकॉर्ड मांगा है।

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील की पोशाक (गाउन और बैंड) पहनकर पेश होने और दलीलें देने के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से 2 दिनों के भीतर उनके एनरोलमेंट और प्रैक्टिस की स्थिति का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। BCI ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल को पत्र लिखकर ममता के एनरोलमेंट और सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस(COP) के स्टेटस को लेकर जानकारी मांगी है।

mamata lawyer

ममता बनर्जी के 'वकील की पोशाक' में कोर्ट में आने पर विवाद

बता दें कि ममता बनर्जी आज यानी कलकत्ता हाईकोर्ट में एक केस के सिलसिले में वकील के तौर पर पेश हुई थीं। BCI ने ये कदम उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद उठाया गया है, जिनमें दावा किया गया कि ममता बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील की वेशभूषा (काला गाउन और सफेद बैंड) पहनकर पेश हुई थीं।

End of Feed