'PAK में रची गई पहलगाम हमले की साजिश, सुरक्षा चूक की हो व्यापक जांच', CWC बैठक में क्या-क्या हुई बात?

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की गुरुवार को बैठक हुई। सीडब्ल्यूसी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई। कांग्रेस कार्य समिति शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है और इस गहन पीड़ा की घड़ी में उनके साथ एकजुटता से खड़ी है।

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की गुरुवार को बैठक हुई। सीडब्ल्यूसी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई। बैठक में इस कायरतापूर्ण हमले के खिलाफ शांति और एकजुटता की अपील की गई। सुरक्षा चूकों की जांच और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

Rahul Gandhi CWC

कांग्रेस कार्यसमिति बैठक (फोटो साभार: @INCIndia)

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में पारित प्रस्ताव के बारे में कांग्रेस ने बताया। कांग्रेस कार्य समिति 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले पर गहरा शोक और कड़ी निंदा व्यक्त करती है। इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed