ED के खिलाफ कांग्रेसियों का देशभर में विरोध-प्रदर्शन, ईडी दफ्तरों के आगे दिया धरना, सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट से भड़के

कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ दायर की गई शिकायत सत्ता का भयावह दुरुपयोग है।

Congress Protest Against ED: नेशनल हेराल्ड जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के मामले में कांग्रेस ने देशभर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी राज्य मुख्यालयों पर ईडी कार्यालय के सामने और संबंधित राज्यों में जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Sonia Rahul

राहुल-सोनिया के खिलाफ ईडी का एक्शन

अकबर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, हम जनता के बीच जाना चाहते हैं, क्योंकि जनता से बड़ा कोई नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग समझें कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी चार्जशीट दर्ज की गई है, जो पूरी तरह से निराधार और अवैध है। वहीं, कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने कहा कि यह सब लोगों का ध्यान देश के असली मुद्दों से हटाने और विपक्ष को धमकाने के लिए किया जा रहा है। विपक्ष को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।

End of Feed