ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी

कांग्रेस का मानना है कि पूर्व आयुक्तों की राय से कांग्रेस के आरोपों को बल मिलेगा।दिल्ली में बुधवार को INDI ब्लॉक के नेताओं की बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों और भावी रणनीति के बारे में चर्चा की जाएगी।

Gyanesh Kumar news: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस अपना अभियान तेज करना चाहती है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अपने साथ रिटायर्ड CEC और चुनाव आयुक्तों को लाने की कोशिश कर रही है। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए अपने आरोपों को बल देने के लिए वह इनकी एक कमेटी बना सकती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस चाहती है कि रिटायर्ड मुख्य चुनाव आयुक्त या चुनाव आयुक्तों की एक कमेटी गठित की जाए जो चुनाव आयोग और आज के मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर कानूनसम्मत सवाल उठाएं और आयोग के हालिया फैसले जैसे SIR का विश्लेषण करें।

Congress

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा।

दिल्ली में आज INDI ब्लॉक की बैठक

CEC को लेकर इसकी चर्चा CWC की बैठक में भी हुई थी। कांग्रेस का मानना है कि पूर्व आयुक्तों की राय से कांग्रेस के आरोपों को बल मिलेगा।दिल्ली में बुधवार को INDI ब्लॉक के नेताओं की बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों और भावी रणनीति के बारे में चर्चा की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होनी है।

End of Feed