उत्तर से लेकर दक्षिण तक... CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़ंत, कई हिरासत में

Congress Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर असंतोष संबंधी खबर के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।

Congress Protest: कांग्रेस आज देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई है। चुनाव आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी) द्वारा विभिन्न फैसलों पर दर्ज कराई गई असहमति की रिपोर्ट सामने आने के बाद शुक्रवार को देश के कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने सभी फैसलों को सर्वसम्मति से लिया गया करार दिया है।

congress (2)

कांग्रेस का देशभर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो- Congress & ANI)

End of Feed