जनता की आवाज उठाना सर्वोच्च दायित्व- राज्यसभा सदस्य की शपथ ले बोले मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आज राज्यसभा (Rajya Sabha) सदस्य के तौर पर शपथ ली। खरगे इस समय राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और कर्नाटक से निर्विरोध जीते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सोमवार को संसद के उच्च सदन (Rajya Sabha) के सदस्य के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने चैंबर में उन्हें हिंदी में शपथ दिलाई। खरगे हाल ही में कर्नाटक से लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

mallikarjun kharge

मल्लिकार्जन खरगे ने आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली (फोटो- @INCIndia)

दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण

समारोह के दौरान राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, सदन के नेता जे पी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

'जनता की आवाज उठाना सर्वोच्च दायित्व'

शपथ लेने के बाद 83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि पुनः राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेना और उच्च सदन में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाना उनके लिए गर्व और बहुत बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। खरगे ने लिखा, "मैं जनता की चिंताओं, आकांक्षाओं और उनकी आवाज़ को पूरी ईमानदारी, दृढ़ विश्वास और संकल्प के साथ उठाता रहूंगा। जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है और मैं इस दायित्व का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करूँगा।"

End of Feed