ट्रंप को आईना दिखाते-दिखाते मोदी सरकार को सलाह दे गए शशि थरूर, कह दी बड़ी बात

Trump Tariff on India: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आईना दिखाया और कहा कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम, पैलिडियम जैसी कई चीजें खरीदता है। दुर्भाग्य से इसमें एक तरह का दोहरा मापदंड शामिल है। साथ ही कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि यह हमारे लिए कोई अच्छी खबर है।

Trump Tariff on India: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आईना दिखाया और कहा कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम, पैलिडियम जैसी कई चीजें खरीदता है। दुर्भाग्य से इसमें एक तरह का दोहरा मापदंड शामिल है। साथ ही उन्होंने ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ को भारत के लिए झटका बताया।

shashi tharoor

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो)

शशि थरूर ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में शशि थरूर ने ट्रंप टैरिफ को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए कोई खास अच्छी खबर है। अगर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो जाता है तो इससे अमेरिका में बहुत से लोगों के लिए हमारे सामान पहुंच से बाहर हो जाएंगे, खासकर जब आप इन प्रतिशतों को देखते हैं तो आपको इनकी तुलना हमारे कुछ प्रतिस्पर्धियों पर लगाए जा रहे टैरिफ से करनी होगी।

End of Feed