Uttrakhand:....जब कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने लगाए सीएम धामी जिंदाबाद के नारे, कह दी ये अहम बात- Video

Congress MLA Madan Bisht Viral Video: उत्तराखंड मे विपक्षी कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने सीएम धामी जिंदाबाद के नारे लगाए साथ ही विकास कार्यों में भेदभाव न करने पर प्रशंसा भी की।

Congress MLA Madan Bisht Viral Video: उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में पब्लिक से 'सीएम धामी ज़िंदाबाद' के नारे लगवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक यह भी कहते दिख रहे हैं कि उन्हें सीएम के समर्थन में नारे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है।

यह वीडियो उस समय का है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया स्थित अगनेरी मंदिर में चैत्र अष्टमी मेले के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने सीएम धामी की खुलकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते।

End of Feed