जेल में बंद कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया, वो तिहाड़ जेल में बंद थे और उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। सज्जन कुमार को आज जब तिहाड़ जेल से सफदरजंग अस्पताल लाया गया तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। सज्जन कुमार सिख विरोधी दंगों के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

sajjan kumar

सज्जन कुमार का निधन

सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में थे बंद

फरवरी 2025 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान जसवंत सिंह और उनके बेटे तरणदीप सिंह की हत्या के मामले में दोषी पाए गए सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आरोप के अनुसार, सज्जन कुमार उस गैर-कानूनी भीड़ का हिस्सा थे जिसने हिंसा और घातक हथियारों का इस्तेमाल किया था। इसके परिणामस्वरूप 50 वर्षीय सरदार जसवंत सिंह और उनके 18 वर्षीय बेटे सरदार तरणदीप सिंह की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। तब से सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में बंद थे।

End of Feed