Assam News: हिमंता शर्मा की पत्नी की शिकायत वाले मामले में असम पुलिस के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Pawan Khera Assam News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा बृहस्पतिवार को असम पुलिस की अपराध शाखा के सामने पेश हुए। यह मामला मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी की ओर से दर्ज कराया गया था

Pawan Khera Assam News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा बृहस्पतिवार को असम पुलिस की अपराध शाखा के सामने पेश हुए। यह मामला मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी की ओर से दर्ज कराया गया था। पवन खेड़ा ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री शर्मा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट और देश के बाहर संपत्ति है। इसके बाद खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

ASSAM CM WIFE

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (फाइल फोटो)

राज्यसभा सदस्य खेड़ा तीसरी बार पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पहुंचे।अपराधा शाखा थाने के बाहर पत्रकारों से खेड़ा ने कहा, 'जब भी वे मुझे बुलाते हैं, मैं आने की कोशिश करता हूं।' कांग्रेस नेता ने कहा कि वह पिछली दो तारीखों पर पेश नहीं हो पाए थे क्योंकि एक बार उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और दूसरी बार वह राज्यसभा चुनाव की औपचारिकताओं में व्यस्त थे।

End of Feed