राहुल गांधी की सदस्यता कब होगी बहाल? इस कांग्रेस नेता ने बताया क्या होगा अगला कदम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 04:44 PM IST

Congress On Rahul Gandhi Membership: कांग्रेस ने ये मांग की है कि राहुल गांधी की सदस्यता जल्द से जल्द बहाल की है। अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को ये कहा कि लोकसभा को राहुल की सदस्यता तत्काल बहाल करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष को इसके लिए फोन भी किया।

Rahul Gandhi News: केंद्र पर निशाना साधते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि जिस तेजी से पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किया गया, सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद निचले सदन को अब तुरंत इसे बहाल करना चाहिए। अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी की सदस्यता जल्द से जल्द बहाल करने का अनुरोध किया, ताकि वह सदन की कार्यवाही में भाग ले सकें।

Congress, Rahul Gandhi

कांग्रेस ने कहा- राहुल की सदस्यता तत्काल बहाल करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने सरकार पर कसा तंज

मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि 'सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि उन्हें सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए। यह जिम्मेदारी है।' लोकसभा सचिवालय को इस पर ध्यान देना चाहिए।' अर्पिल 24 पर गुजरात अदालत के आदेश के एक दिन के भीतर राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने के लिए सरकार पर तंज करते हुए, चौधरी ने कहा कि 'जिस गति से उन्होंने उन्हें अयोग्य घोषित किया था, उसी गति को उनकी सदस्यता बहाल करने में भी देखा जाना चाहिए।'

End of Feed