By Poll Result:दक्षिण में कांग्रेस के लिए बड़ा सबक, भारत जोड़ो यात्रा नहीं कर पाई कमाल !

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Nov 7, 2022, 07:23 PM IST

By Election Result and Congress:उप चुनावों के परिणामों को देखा जाय तो चाहे भाजपा हो या फिर दूसरे आरजेडी, शिव सेना वह भले ही भाजपा को झटका नहीं दे पाए, लेकिन अपनी सीटें बरकरार रखी हैं। लेकिन कांग्रेस ऐसा भी नहीं कर पाई है। उसे हरियाणा की आदमपुर सीट और तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर कांग्रेस की हार कई सवाल खड़ी करती है।
  • तेलंगाना की सीट पर टीआरएस उम्मीदवार ने भाजपा उम्मीदवार को 10,311 वोटों से हराया।
  • उप चुनाव के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में थी।

By Election Result and Congress: उप चुनाव की लड़ाई को वैसे तो भाजपा बनाम क्षेत्रीय दल के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन इस लड़ाई के नतीजो ने कांग्रेस के लिए भी 2 अहम संदेश दे दिए हैं। पहला संदेश यह है कि कांग्रेस के लिए उसके बागी, खतरनाक साबित हो रहे हैं। जबकि दूसरा संदेश दक्षिण भारत के तेलंगाना से है। जहां पर पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकलने के बावजूद, मुख्य विपक्षी दल भी नहीं रह गई और भाजपा से पिछड़कर तीसरे नंबर पर आ गई। इन परिणामों से कांग्रेस को 2 बड़े झटके लगे हैं।

Congress Bharat jodo yatra and by election

कांग्रेस को उप चुनाव में झटका

कांग्रेस को बड़े झटके

अगर उप चुनावों के परिणामों को देखा जाय तो चाहे भाजपा हो या फिर दूसरे आरजेडी, शिव सेना वह भले ही भाजपा को झटका नहीं दे पाए, लेकिन अपनी सीटें बरकरार रखी हैं। लेकिन कांग्रेस ऐसा भी नहीं कर पाई है। पहले तो उसके हाथ से हरियाणा की आदमपुर सीट निकल गई। और दूसरी तरफ तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर भी, उसे हार का सामना करना पड़ा है। जहां उसे केवल 22,449 वोट हासिल हुए हैं। खास बात यह है कि पहले यह सीट कांग्रेस के पास थी। तेलंगाना की सीट पर टीआरएस उम्मीदवार ने भाजपा उम्मीदवार को 10,311 वोटों से हराया। यानी कांग्रेस यहां पर भाजपा से भी पिछड़ गई।

End of Feed