कांग्रेस ने संगठन में किए फेरबदल; संजय दत्त को हरियाणा का बनाया प्रभारी; UP और ओडिशा की इनको दी जिम्मेदारी

Congress In-Charge: कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने संगठन में फेरबदल करते हुए राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश, संजय दत्त को हरियाणा और लालजी देसाई को ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया।

Congress In-Charge: कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने संगठन में फेरबदल करते हुए राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश, संजय दत्त को हरियाणा और लालजी देसाई को ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया। इसके साथ ही, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को कांग्रेस के अग्रिम संगठन सेवा दल का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है।

Congress

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल (फाइल फोटो)

अविनाश पांडे की जगह लेंगे राजेंद्र पाल गौतम

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की। राजेंद्र पाल गौतम को अविनाश पांडे के स्थान पर उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक वह कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

End of Feed