देश

कांग्रेस ने असम चुनाव को लेकर 7 उम्मीदवारों वाली अंतिम सूची की जारी; जानें किसे कहां से दिया टिकट

Assam Assembly Election 2026: कांग्रेस ने असम के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 7 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

Image

कांग्रेस ने असम चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी की (फोटो साभार: @GauravGogoiAsm)

Photo : Twitter

Assam Assembly Election 2026: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं और अंतिम सूची जारी की।इस लिस्ट में 7 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस ने इसी के साथ 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए अपने 101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक बयान में बताया, ''कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने आसन्न असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन कर लिया है।'' कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों की अंतिम सूची के मुताबिक गोसाईगांव सीट से जोसेफ हसदा को, डोटमा (एसटी) से बिरखांग बोरो को, बिजनि से रजत कांति साहा और भेरगांव सीट से आंचुला ग्वारा दायमारी को प्रत्याशी बनाया गया है।

क्रमांकविधानसभाउम्मीदवार
1.गोसाईगांव/Gossaigaonजोसेफ हसदा/Joseph Hasda
2.डोटमा (एसटी)/Dotma (ST)बिरखांग बोरो/Birkhang Boro
3.बिजनी/Bijniरजत कांति साहा/Rajat Kanti Saha
4.भेरगांव/Bhergaonअंचुला ग्वरा दैमारी/Anchula Gwra Daimary
5.मजबाट/Mazbatनारायण अधिकारी/Narayan Adhikari
6.हाफलोंग (एसटी)/Haflong (ST)निर्मल लांगथासा/Nirmal Langthasa
7.कटीगोराह/Katigorahअमर चंद जैन/Amar Chand Jain

कांग्रेस ने सहयोगियों के लिए कितनी सीटें छोड़ीं?

कांग्रेस ने नारायण अधिकारी को माज़बत से, निर्मल लंगथासा को हाफलोंग (एसटी) से और अमर चंद जैन को कटिगोरा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की थी, जिसमें एक मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया गया था और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन में सहयोगी रायजोर दल के लिए 11 सीटें छोड़ी गई हैं। राज्य में कांग्रेस नीत गठबंधन में छह दल है और उसने 15 सीट सहयोगियों के लिए छोड़ी है।

असम में कब होगा चुनाव?

असम में उम्मीदवार 23 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होंगे, जबकि 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article