देश

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: CWC में ST, SC, OBC और महिलाओं को 50% आरक्षण का प्रस्ताव

  • Authored by: रंजीता झाEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 25, 2023, 03:56 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन चल रहा है। दूसरे दिन संवैधानिक, राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पेश किए गए। कांग्रेस वर्किंग कमिटी में भी 50% आरक्षण महिला, पिछड़े, आदिवासी के लिए रहेगा। महिलाओं और युवाओं की आरक्षित और गैर आरक्षण दोनों में 50% पद संगठन में मिलेगा। कांग्रेस मांग करेगी कि EVM की जगह वैलेट पेपर से चुनाव कराए और चुनाव आयोग ऐसा नहीं करता तो कांग्रेस मामले को लेकर कोर्ट भी जाएगी।

Image

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन

कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन का आज दूसरा दिन था। आज संवैधानिक, राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पेश किए गए। कांग्रेस ने अपने संविधान में संशोधन के लिये 85वें अधिवेशन में कई संशोधन लेकर आई वहीं राजनीतिक प्रस्ताव में हेट क्राइम के ऊपर कानून बनाने की भी सुझाव रखा गया। आज रायपुर अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशभर से आए एआईसीसी डेलीगेट, वरिष्ठ नेताओ को संबोधित किया। खड़गे के भाषण में केन्द्र सरकार निशाने पर थी, उन्होंने कहा कि बीजेपी के DNA में गरीबों के खिलाफ काम करना है। तभी बिना सोचे समझे नोटबंदी, GST और लॉकडाउन किया। मनरेगा की राशि कम करना भी इसी कड़ी में था। आज देश कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है, आज नए आंदोलन की शुरुआत की जरुरत है। कांग्रेस का संकल्प है- 'सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान'।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार की विदेश नीति को फेल बताते हुए प्रधानमंत्री पर निजी हमला भी किया। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2020 की स्थिति कायम कर सके। चीन से जमीन ले लिया तो मानेंगे की आपकी 56 इंच की छाती बची है अगर नहीं तो,,, मानिये घट हुई है। वहीं अधिवेशन में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बतौर अध्यक्ष कामकाज पर अधिवेशन में धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किया गया। सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की तारीफ की।

आज अधिवेशन के दूसरे दिन संवैधानिक प्रस्ताव, राजनीतिक प्रस्ताव और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पेश किया गया। जिसमे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रहे।

संवैधानिक प्रस्ताव
  • कांग्रेस वर्किंग कमिटी में भी 50% आरक्षण महिला, पिछड़े, आदिवासी के लिए रहेगा।
  • महिलाओं और युवाओं की आरक्षित और गैर आरक्षण दोनों में 50% पद संगठन में मिलेगा।
  • संवैधानिक प्रस्ताव में संगठन के सभी पदो पर 50 प्रतिशत आरक्षण दलित, ST-SC, OBC, अल्पसंख्यक दिया जायेगा।
  • वही 50 % गैर आरक्षन में महिला और युवाओं को मौका मिलेगा।
  • कांग्रेस में अब पेपरलेस मेमरशिप होगी।
  • मंडल कमिटी, ब्लॉक कमिटी, जिला कमिटी, राज्य कमिटी ये कांग्रेस की कैमिटियां होगी।
  • ट्रासगेंडर को अब कांग्रेस सदस्यता फ्रॉम में शामिल किया जाएगा। फॉर्म में मां और पत्नी का भी नाम लिखा जाएगा।

कांग्रेस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव

  • हम सारी स्वतंत्र एजेंसी को बचाने की जिम्मेदारी लेते है।
  • हेट क्राइम के ऊपर कानून लाने का प्रस्ताव पेश किया। जिसमें रणनीति के लिए धार्मिक बयान से देश के माहौल पर चिंता व्यक्त की हुई।
  • कांग्रेस ने राजनीतिक प्रस्ताव में EVM का जिक्र किया, कांग्रेस का कहना है की देश में EVM पर कई बार सवाल खड़े हुए। ECI से कांग्रेस मांग करेगी कि वो EVM की जगह वैलेट पेपर से चुनाव कराए और ECI ऐसा नहीं करती तो कांग्रेस मामले को कोर्ट भी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रंजीता झा
रंजीता झा author

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरे... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!