गढ़वाल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की करारी हार, एक सीट जीतकर कांग्रेस बोली-उत्तराखंड में शुरू हुआ बदलाव का दौर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 13, 2026, 07:59 AM IST

वेणुगोपाल ने आगे दावा किया कि यही माहौल आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनावों में भी देखने को मिलेगा, जहां NSUI बड़े अंतर से विजयी होगी।

उत्तराखंड की छात्र राजनीति के सबसे बड़े केंद्र माने जाने वाले हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (HNBGU) के छात्रसंघ चुनाव नतीजों ने राज्य के राजनीतिक पारे को बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय के पौड़ी (BGR) परिसर में कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने सचिव पद पर जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को शिकस्त दी है।

Gharwal univ

गढ़वाल यूनिवर्सिटी चुनाव नतीजे आए (फाइल फोटो)

हमलावर मूड में कांग्रेस

पौड़ी परिसर के नतीजों के बाद कांग्रेस आलाकमान पूरी तरह से हमलावर मूड में आ गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस जीत का ऐलान करते हुए कहा कि यह नतीजे स्पष्ट संकेत हैं कि उत्तराखंड के छात्र और आम जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों और राज्य में हुए विनाश व लूट से पूरी तरह ऊब चुके हैं।

End of Feed