निशु आजाद के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, सुप्रीम कोर्ट की वकील ने हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का लगाया आरोप

अमिता सचदेवा ने अपनी शिकायत में कहा है कि निशु आजाद नाबालिग हैं। इसी वजह से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग करने के बजाय पहले उन्हें और उनके पिता को कथित आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

सुप्रीम कोर्ट की वकील अमिता सचदेवा ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन करने वाली निशु आजाद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत देकर हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में भगवान शिव, श्रीकृष्ण, मां सरस्वती और मां दुर्गा से संबंधित पोस्ट का हवाला दिया गया है।

nishu azad

निशु आजाद के खिलाफ शिकायत।

उनका आरोप है कि निशु आजाद ने जो पोस्ट किए हैं वो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि इसे सोशल मीडिया से हटाने के लिए पहले निशु आजाद और उनके पिता को अवसर दिया गया था। बावजूद इसके पोस्ट नहीं हटाए गए और कथित सामग्री अब भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

End of Feed