LPG गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते हैं दाम, राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा दावा

Commercial LPG Price Hike: 1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे छोटे व्यापारियों और आम जनता पर सीधा असर पड़ने वाला है। राहुल ने दावा किया कि अब अगला नंबर पेट्रोल-डीजल का है।

Commercial LPG Price Hike: 1 मई से देशभर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बड़ी बढ़ोतरी ने आम लोगों से लेकर छोटे कारोबारियों तक की चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की एकमुश्त वृद्धि की घोषणा की है, जिसे हाल के समय की सबसे बड़ी बढ़ोतरी माना जा रहा है। इस फैसले के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी सभी ने सरकार पर हमला बोला है।

rahul gandhi LPG price hike

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना (Photo: @RahulGandhi)

राहुल गांधी ने इसे बताया 'चुनावी बिल'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह बढ़ोतरी आम जनता पर सीधा बोझ डालने वाली है और इसका असर हर घर तक पहुंचेगा। राहुल गांधी के अनुसार, फरवरी से अब तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कुल 1,380 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो सिर्फ तीन महीनों में करीब 81 प्रतिशत का इजाफा है। उन्होंने इसे 'चुनावी बिल' बताते हुए कहा कि इसका भार अब जनता को उठाना पड़ रहा है।

End of Feed