चशोती जाकर उमर ने आपदा का लिया जायजा, लापता लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी, 60 शव बरामद

मीडिया से बातचीत करते हुए उमर ने कहा, 'करीब 60 शव बरामद हुए हैं। लापता व्यक्तियों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद हम यह जांच करेंगे कि जब मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी और लोगों को बिना जरूरत बाहर न निकलने की सलाह दी थी, तो क्या प्रशासन कोई रोकथाम के कदम उठा सकता था। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन का बचाव कार्य जारी है।

Chasoti village flash flood update : जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के चशोती में बादल फटने की घटना के बाद अब तक 60 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। लापता लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। शनिवार सुबह राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आपदा वाले स्थल का दौरा कर तबाही का जायजा लिया। उमर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन का बचाव कार्य जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी ज़मीन पर काम कर रहे हैं। उमर ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

omar Abdullah

गुरुवार को चशोती गांव में बादल फटने की घटना हुई। तस्वीर-PTI

अब तक 60 शव बरामद

मीडिया से बातचीत करते हुए उमर ने कहा, 'करीब 60 शव बरामद हुए हैं। लापता व्यक्तियों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद हम यह जांच करेंगे कि जब मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी और लोगों को बिना जरूरत बाहर न निकलने की सलाह दी थी, तो क्या प्रशासन कोई रोकथाम के कदम उठा सकता था। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन का बचाव कार्य जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी ज़मीन पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने मुझसे बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।'

End of Feed