Ankita Bhandari: अंकिता भंडारी के माता-पिता से घर जाकर मिले सीएम धामी, 'कठोर सजा' का दिया आश्वासन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 05:22 PM IST

Ankita Bhandari: इससे पहले शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के पिता से फोन पर बात कर संवेदनाएं प्रकट की थी और उन्हें उनकी बेटी की हत्या की निष्पक्ष और त्वरित जांच का आश्वासन दिया था। वहीं इस बीच उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने अंकिता भंडारी मामले की जांच की निगरानी और उसके हर पहलू पर नजर रखने के लिये एक समिति गठित की है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. अंकिता भंडारी के माता-पिता से घर जाकर मिले सीएम धामी
  2. सीएम धामी ने 'कठोर सजा' का दिया आश्वासन
  3. आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा-सीएम धामी

Ankita Bhandari: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट गांव में अंकिता भंडारी के माता-पिता से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके माता-पिता को आश्वासन दिया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड (Uttarakhand) की बेटी है। उसके न्याय के लिए जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, वो हम करेंगे क्योंकि उत्तराखंड में इस तरह का जघन्य अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। साथ ही कहा कि हमारा हर संभव प्रयास रहेगा कि आरोपी को कठोर से कठोर सजा मिले।

CM Dhami meets ankita bhandari parents

अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले सीएम धामी।

अंकिता भंडारी के माता-पिता से घर जाकर मिले सीएम धामी

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने मामले में समिति गठित की

इससे पहले शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने अंकिता भंडारी के पिता से फोन पर बात कर संवेदनाएं प्रकट की थी और उन्हें उनकी बेटी की हत्या की निष्पक्ष और त्वरित जांच का आश्वासन दिया था। वहीं इस बीच उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने अंकिता भंडारी मामले की जांच की निगरानी और उसके हर पहलू पर नजर रखने के लिए एक समिति गठित की है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि ये एक संवेदनशील मसला है, जहां तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। जांच पर निगाह रखने के लिए एक विशेष समिति गठित की है। उन्होंने बताया कि यमकेश्वर के उपजिलाधिकारी, पौड़ी के जिला कार्यक्रम अधिकारी और लक्ष्मणझूला पुलिस थाने के उपनिरीक्षक को समिति में शामिल किया गया है, जो आयोग को जांच की प्रगति के बारे में सूचित करती रहेगी।

End of Feed