Cloud Seeding: क्लाउड सीडिंग क्या है , जिसने दुबई को भी कर दिया था 'पानी-पानी'

What is Cloud Seeding in Hindi: क्लाउड सीडिंग बादलों से बारिश करवाने का एक आधुनिक तरीका होता है। क्लाउड सीडिंग के द्वारा कराई गई बारिश को आर्टिफिशियल रेन कहा जाता है। क्लाउड सीडिंग के लिए विमान द्वारा एक हाइट पर आसमान में सिल्वर आयोडाइड और ड्राई आइस के साथ नॉर्मल साल्ट बादलों में छोड़ा जाता है।

What is Cloud Seeding: एक तरफ जहां दुनिया के कई देश भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, तो वहीं दुबई को 16 अप्रैल को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़। दुबई के लोग जहां बादल देखने के लिए तरसते है, उसी देश में लोग बारिश और बाढ़ से परेशान हो गए। 16 अप्रैल 2024 को संयुक्त अरब अमीरात के सबसे आधुनिक शहर दुबई इतनी बारिश हुई कि पूरा शहर जलमग्न हो गया। आप को बता दें, ये प्राकृतिक बारिश नही बल्कि कृत्रिम वर्षा थी। जिस विधि से ये वर्षा कराई गई उसे क्लाउड सीडिंग कहते है। आखिर क्या है यह क्लाउड सीडिंग सिस्टम जिसका प्रयोग करने की वजह से दुबई में इतनी बारिश हुई, चलिए जानते हैं...

Cloud Seeding

जानिए क्या होती है क्लाउड सीडिंग

क्या होती है क्लाउड सीडिंग

क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding) बादलों से बारिश करवाने का एक आधुनिक तरीका होता है। क्लाउड सीडिंग के द्वारा कराई गई बारिश को आर्टिफिशियल रेन कहा जाता है। क्लाउड सीडिंग के लिए विमान द्वारा एक हाइट पर आसमान में सिल्वर आयोडाइड (Silver Iodide) और ड्राई आइस (Dry Ice) के साथ नॉर्मल साल्ट बादलों में छोड़ा जाता है। इसे ही क्लाउड सीडिंग कहा जाता है। बता दें, क्लाउड सीडिंग हर प्रकार के मौसम में नहीं की जा सकती है। क्लाउड सीडिंग के लिए आसमान में काम से कम 40 प्रतिशत बादलों का होना जरूरी है जिनमें पानी भी हो। अगर बादलों में पानी कम होगा और ह्यूमिडिटी नहीं होगी तो फिर बारिश नहीं हो पाएगी।

End of Feed