'समोसे खरीदने के लिए ट्रेन रोकने' का दावा बेबुनियाद, भ्रामक तरीके से प्रसारित हुआ वीडियो', रेलवे ने दी सफाई

Train Viral Video: वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ट्रेन को समोसे खरीदने के लिए रोका गया था।

पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस वीडियो को बुधवार को भ्रामक बताया जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंदौर के पास एक ट्रेन को चालक दल ने समोसे खरीदने के लिए बीच रास्ते में रोक दिया था।रेलवे के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी कोई यात्री ट्रेन नहीं, बल्कि एक मालगाड़ी थी जो राऊ यार्ड में पूर्व निर्धारित इंजीनियरिंग कार्य के कारण होम सिग्नल पर खड़ी थी।संबंधित वीडियो में पटरियों के किनारे स्थित एक नाश्ते की दुकान के पास ट्रेन खड़ी दिखाई देती है।

train samosa

'समोसे खरीदने के लिए ट्रेन रोकने' का दावा बेबुनियाद (प्रतीकात्मक फोटो)

वीडियो में रेलवे की वर्दी पहना एक व्यक्ति दुकान से खाद्य सामग्री लेकर ट्रेन के लोकोपायलट (चालक) कैबिन में जाता नजर आता है।वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ट्रेन को समोसे खरीदने के लिए रोका गया था।रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया, 'वीडियो की जांच कराई गई है। जांच में पाया गया है कि संबंधित मालगाड़ी को आगे ट्रैक पर जारी इंजीनियरिंग कार्य के कारण सिग्नल नहीं मिला था और इस वजह से उसे राऊ के होम सिग्नल पर रोका गया था।'

End of Feed