'भारत में अब लोकतंत्र नहीं तानाशाही है', प्रियंका ने सरकार को घेरा, बोलीं- 254 सांसदों के साथ की बदसलूकी

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली में CEC के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया है।

Priyanka Gandhi: दिल्ली में CEC के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा और तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत अब लोकतंत्र नहीं रहा, बल्कि यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा चलाई जा रही तानाशाही है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "पहले उन्होंने 254 सांसदों के साथ बदसलूकी की और उन्हें पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया, उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों का हनन किया। उन्होंने विपक्षी दलों के अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ भी ऐसा ही किया।"

@priyankagandhi

प्रियंका गांधी का मोदी-शाह पर हमला (फोटो साभार- @priyankagandhi)

प्रियंका गांधी का मोदी-शाह पर हमला

प्रियंका ने आगे लिखा, "फिर उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी की घेराबंदी कर दी, उसे चारों तरफ से बैरिकेडिंग करके सील कर दिया, ट्रेनों और मेट्रो को रोका, इंटरनेट काट दिया और हर जगह चेक पोस्ट लगा दिए। वे अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर विरोध कर रहे युवा लड़के-लड़कियों को पीटते हैं और हिरासत में लेते हैं।" प्रियंका ने सवाल उठाया कि अगर यह इस बात का सबूत नहीं है कि उन्होंने चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनावों में धोखाधड़ी की है और वे इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी सरकार की अवैधता उजागर हो रही है और जवाबदेही मांगी जा रही है, तो फिर क्या है?

End of Feed