CJP आंदोलन का 16वां दिन: 8 दिन के अनशन में सोनम वांगचुक का 6 किलो वजन घटा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी

CJP लगातार आरोप लगा रही है कि परीक्षा प्रणाली में बार-बार हो रही अनियमितताओं और पेपर लीक ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित किया है। पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग कर रही है।

नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन 15 दिन से लगातार जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के साथ ही जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी पिछले आठ दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसका असर अब उनके स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि अनशन शुरू होने के बाद से उनका करीब 6 किलोग्राम वजन कम हो चुका है।

cjp protest

सीजेपी का प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी।

वांगचुक का ऐसा है हेल्थ अपडेट

डॉक्टरों की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, वांगचुक का ब्लड प्रेशर 112/70 mm Hg, हृदय गति 72 प्रति मिनट और ब्लड शुगर 67 mg/dL दर्ज किया गया। उनकी हाइड्रेशन स्थिति संतोषजनक है और वह मानसिक रूप से पूरी तरह सतर्क हैं। हालांकि उनका वजन घटकर 60.95 किलोग्राम रह गया है, जो पिछले सात दिनों में लगभग 6 किलोग्राम की कमी दर्शाता है।

End of Feed