CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: जंतर-मंतर पर होने वाले CJP प्रदर्शन से पहले रेल सेवाओं और मेट्रो स्टेशनों पर संभावित पाबंदियों को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना हो रही है। अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका से जुड़ी प्रतिक्रियाओं के बीच दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने और 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियों की तैयारी चर्चा में है।

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। प्रदर्शन के मद्देनजर कई रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है, वहीं दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट बंद किए जाने की संभावना है।

abhijeet deepke

CJP प्रदर्शन से पहले पाबंदियों पर अभिजीत दीपके का तंज, कोविड की भी दिलाई याद। ANI

प्रशासन के इन कार्रवाई को लेकर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके और सीजेपी के कार्यकर्ता आशुतोष रांका ने तंज कसा है। अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने प्रदर्शन से पहले की जा रही व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर इन कदमों को लेकर सरकार की आलोचना की जा रही है और सवाल पूछा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए इतनी सख्ती क्यों की जा रही है।

End of Feed