‘देश में लगाया गया काला आपातकाल’ जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

CJP Protest: आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने सिर्फ एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरी दिल्ली को छावनी में बदल दिया है। आप ने केंद्र सरकार पर देश में ‘काला आपातकाल’ लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली का सियासी पारा हाई हो गया है। आम आदमी पार्टी ने 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद केंद्र सरकार पर देश में ‘काला आपातकाल’ लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को मुद्दा बनाया गया है। हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस ने एहतियातन बड़े पैमाने पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

AAP PTI

आम आदमी पार्टी का सरकार पर आरोप (फोटो साभार- PTI)

'सरकार ने लगाया काला आपातकाल'

आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने सिर्फ एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरी दिल्ली को छावनी में बदल दिया है। उन्होंने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के बजाय केंद्र सरकार ने देश में काला आपातकाल लगा दिया है। आज कुमार को बचाने के लिए आपने दिल्ली को छावनी में बदल दिया है। लेकिन याद रखिए, आप चाहे जितनी भी ताकत लगा लें, इस आंदोलन को दबाया नहीं जा सकेगा।” राय ने आरोप लगाया कि सरकार ने एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशन बंद करवा दिए और ट्रेनें तक रद्द कर दीं।

End of Feed